WiFi की चोरी रोकने का सरल तरीका क्या हैं ? -->

Breaking news

6/recent/ticker-posts

WiFi की चोरी रोकने का सरल तरीका क्या हैं ?

 आपके वाईफाई की स्पीड को कौन कम कर रहा है। या आपके वाईफाई की चोरी कौन कर रहा है। कई कारणों से आपके वाईफाई की स्पीड कम हो जाती है। लेकिन आपको पता ही नहीं चल पाता है। आप बार सर्विस प्रोवाइडर को कॉल करते है। और सर्विस प्रोवाइडर स्पीड चेक करता है और कहता है की स्पीड तो सही आ रही है आपके सभी एरिया की। 

wifi,router,wireless,


राउटर चेक करें :

सबसे पहले आप ये देखें की आपकी डिवाइस ज्यादा गर्म तो नहीं हो रही है। आप इसको छूकर देख सकते है यदि आपकी डिवाइस गर्म है तो डिवाइस हैंग हो रही है उसे कुछ समय के लिए ऑफ कर दे। और फिर ऑन करें। यदि फिर भी आपके वाईफाई की स्पीड में कोई भी अंतर नहीं आता है। 

तो आपको यह देखना होगा की आपकी वाईफाई डिवाइस पर कितने लोग कनेक्टेड है। यदि आप ये पता कर लेते है तो आपके वाईफाई की स्पीड तेज हो जायेगी। और आपको यह भी पता चल जायेगा की आपके वाईफाई का ज्यादा इस्तेमाल आपके पड़ोसी ले रहे है और चोरी कौन कर रहा है। 

राउटर डिवाइस एक्सेस करें :

राउटर डिवाइस को एक्सेस करने के लिए आपको राउटर की IP का पता होना जरूरी है। नहीं तो आप उस डिवाइस को एक्सेस नहीं कर पायेंगे। यह IP कहा मिलेंगी यह आपके डिवाइस के निचे लिखी होती है या कोई स्टिकर लगा होगा उस पर लिखी होंगी। 

में आपको कुछ उदाहरण बता रहा हूँ की किस प्रकार की IP आपको मिल सकती है जैसे 192.168.0.1 ,192.168.1.1,192.168.2.1,192.168.100.1 अधिकतर सभी प्रकार के राउटर डिवाइस की इसी प्रकार की IP होती है। 

अब आपको क्या करना है उस IP को अपने browser में इन्सर्ट करना है और उसके बाद आपको Enter press करना है। फिर आपकी डिवाइस यूजर और पासवर्ड दिखायेगी। फिर आपको उस डिवाइस का यूजर और पासवर्ड डालना है वो भी आपको राउटर डिवाइस पर ही मिल जायेगा। फिर आप राउटर को लॉगिन कर लेते है। आपको डिवाइस के अंदर काफी सारे कम्पोनेट दिखाई देंगे।

 जैसे Status,Internet Settings,Bandwidth Control,Parental Control,Advance and Administration.आप इनको क्लिक करके देख सकते है लेकिन आपको ये सावधानी रखनी है की किसी में भी कोई चेंज नहीं करना है। और सेव भी नहीं करना है। नहीं आपको पता भी नहीं चलेगा की आपका इंटरनेट कैसे बंद हो गया। सिर्फ आपको यह देखना है की हमारी डिवाइस में इस समय कितनी और डिवाइस कनेक्ट है। ये आपको Bandwidth Control या paretal control में मिल जायेगी।

 किसी एक को क्लिक करना है। अब आपको पता चल जायेगा की आपके वाईफाई से कौन कौन कनेक्ट है। आप कौन सी डिवाइस आपकी है। उसका नाम या उस डिवाइस की IP दिखाई देंगी बस यही सब आपको पता करना है। जो अनवांटेड डिवाइस आपको दिखाई दे उसे ब्लॉक भी कर सकते है। 

और अपने वाईफाई का पासवर्ड भी चेंज कर सकते जिससे की वो ओयक्ति फिर से आपके वाईफाई को एक्सेस न कर सके। और एक बात और में आपको बता दू आपको अपना पासवर्ड हमेशा WPA2 -PSK पर ही रखना है। इस प्रकार पासवर्ड को एक्सेस करना काफी कठिन होता है। और महीने दो महीने में आपको अपना पासवर्ड चेंज कर देना चाहिए। इस प्रकार आपके नेटवर्क की सुरक्षा हमेशा के लिए बरक़रार रहेंगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ