किशोरावस्था में बालों के झड़ने का क्या कारण है ? -->

Breaking news

6/recent/ticker-posts

किशोरावस्था में बालों के झड़ने का क्या कारण है ?

 आज के युग में  हर एक व्यक्ति के चहेरे पर बालों के झड़ने की समस्या देखी जाती है। यह समस्या बहुत ही आम बात सी हो गयी है। जो प्रत्येक व्यक्ति में होने लगी है। इसे नजर अंदाज ना करें ऐसा करने पर कुछ समय के बाद आप के बाल गिर सकते है। यदि आपने इसे सही समय पर उपचार नहीं किया तो। ऐसे बहुत से कारण हो सकते है जिसकी वजह से बाल झड़ते है। उन कारणों का यदि सभी को पता चल जाए तो इस समस्या को काबू किया जा सकता है। 

जब तब आप उन कारणों को नहीं जान सकते तब तक सही इलाज सम्भव नहीं है। खास तौर पर हमने देखा होगा कि अधिकतर हमारे बाल जून ,जुलाई और अगस्त के माह में ज्यादातर गिरते है इसका एक ही कारण होता है। बालों की जड़ों में नमी पैदा होना नमी पैदा होने से बालों की जड़ कमजोर हो जाती है। जिसके कारण हमारें बाल टूटने लगते है और हम हमेशा अपने शरीर में कुछ बीमारी उत्पन्न होने का कारण मानते है। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं होता है। 

महिलाओं में बालों का झड़ना -

हमने आम तौर पर महिलाओ में देखा है कि हर दिन ५० से १०० बाल झड़ते है। इतनी अधिक संख्या में बालों का झड़ना कोई आम बात नहीं हो सकती है। जब कोई महिला अपने इस प्रकार बालों  को निकलता देखती है तो वह बहुत ही दुखी दिखने लगती है। जब कुछ बाल तो बढ़ते है और कुछ निकलने लगते है तो आपके बालों की सुंदरता भी कम होने लगती है। और प्रत्येक मनुष्य को उसके बालों से अधिक सुन्दर होने की पहचान मिलती है। यह समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है। 


बालों के झड़ने के कारण -

१. पोषक तत्वों की कमी 

विटामिन बी ३ ,प्रोटीन ,जिंक और आयरन की कमी से बाल झड़ने लगते है। सुन्दर और स्वस्थ बाल बनाए रखने के लिए हमें पोषक तत्वों को प्राप्त करना बहुत ही जरुरी है। पोषक तत्वों को प्राप्त करने के लिए हमें पोषक तत्व युक्त पदार्थ का सेवन करना बहुत ही आवश्यक है। 

२. आनुवांशिक लक्षण 

बाल झड़ना अनुवांशिक लक्षण भी हो सकता है यह एक पीढ़ी से कई पीढ़ियों तक चल सकता है। यदि यह आपके पूर्वजों का इतिहास रहा है तो इसके कारण आपको भी यह समस्या हो सकती है। लेकिन इसको समय रहते कंट्रोल कर सकते है। इसमें घवराने की कोई बात नहीं है। 

३. अधिक अंग्रेजी दवाओं का सेवन 

अंग्रेजी दवाई काफी गर्म होती है इस के कारण भी बालों के झड़ने की समस्या काफी हद तक बढ़ जाती है। जितना हो सके कम से कम अंग्रेजी दवाइओं का इस्तेमाल करना चाहिए। जैसे मुँहासे का इलाज करने योग्य दवाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए ये दवाई खून को पतला करती है। इस प्रकार की दवाई का अगर आप इस्तेमाल करते है और आपको लगता है कि इस दवाई को लेने से बालों की समस्या हो रही है। फिर तो आपको अपने डॉक्टर की सलाह लेनी बहुत ही जरुरी है। जिससे आपकी खुराक कम या दवाई को बदला जा सके। 

४. बालों में रूसी ,डेंड्रफ का होना 

यदि आपके बालों में रूसी और डेंड्रफ काफी समय से है और आप उस पर ध्यान नहीं देते है तो आपके बाल गिरने
 लगते है। 

५. गर्भनिरोधक दवाई का उपयोग 

गर्भनिरोधक दवाइओं का उपयोग करते समय आप के बाल झड़ने की समस्या आप को तुरन्त पता नहीं चलती है। यह कुछ सप्ताह या कुछ महीनों के बाद आपको दिखाई देने लगती जब आप उस दवाई का उपयोग करना बंद कर देते है। 

बालों के झड़ने की समस्या को कम करने के उपाय -

अरंडी के तेल का प्रयोग बालों के लिए बहुत ही लाभदायक है। इसमें नारयल का तेल भी मिलकर प्रयोग किया जा सकता है। 

आमला भी बालों को अधिक सुन्दर और बालों को झड़ने से रोकता है। आमले के तेल से सप्ताह में एक बार बालों की जड़ो तक सही से मालिस करें। 

बालों को अधिक से अधिक हीटिंग ना करें या हीटिंग करने से बचें। 

हेयर जेल का उपयोग ना करें। 

खारें पानी से बालों को ना धुलें।

प्याज का रस भी बालों के लिए लाभदायक है। 

नहाने या बाल धोने के बाद बालों को सही प्रकार से ड्राई करना चाहिए। 






















एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ