Laptop में Wifi connect नहीं हो रहा है -->

Breaking news

6/recent/ticker-posts

Laptop में Wifi connect नहीं हो रहा है

 WiFi की जरुरत 

आज के दौर में हम सभी को एक अच्छे इंटरनेट की बहुत आवश्यकता है। यदि हमारे wifi connection में थोड़ी सी भी समस्या उत्पन हो जाती है तो हम बड़ी परेशानी महसूस करते है। और इस समय आप सभी को पता ही है की पुरे संसार में किस प्रकार की बीमारी फैली हुई है। हम सभी को उस बीमारी से भी अपने आप को और अपने परिवार को बचाना है। 

इसके चलते हमें अपने आप को wifi या इंटरनेट की छोटी -छोटी समस्याओ को हम कुछ हद तक सीख जाए तो बेहतर होंगा। इसलिए आज में आप को कुछ इसी समस्याओ को आपके सामने प्रस्तुत करने के लिए कुछ ऐसी जानकारी दूँगा जो आप आसानी से उसे ठीक कर सकते है। चलिए बिना किसी देरी किये में आपको उन सभी समस्याओ को एक एक करके बताता हूँ और उसी के साथ उनका निवारण भी आपको समझाता हूँ। 

Laptop में WiFi Connect की समस्याओ का निवारण 

१.सबसे पहले अपने Laptop में password को सुनिश्चित करें -  Laptop के अन्दर यह सुनिश्चित करें की आपने अपने laptop में पासवर्ड सही प्रकार से जनरेट किया है या नहीं। पासवर्ड को देखने के लिए आपको क्या करना है। चलिए में आपको बताता हूँ। सबसे पहले आप अपने laptop के right side में देखें आपको wifi का icon या symbol show होंगा। यदि इस प्रकार का कोई भी symbol नहीं आ रहा है तो सबसे पहले आपको अपने laptop में ये सुनिश्चित करना है wifi on है या off है। यदि off है तो उसे on करें। 

२. WiFi को अपने Laptop में कैसे ON करें - आपको अपने Laptop में WiFi connection कहाँ मिलेगा उसके लिए आपको अपने laptop में सर्च ऑप्शन पर जाना होगा। उसके बाद आपको सर्च बार में control panel सर्च करना है। फिर आपको control panel पर क्लिक करनी है। एक विंडो show उसमे आपको काफी ऑप्शन show होंगे उसमे Network and Internet का ऑप्शन भी दिखाई देगा। उस पर आपको क्लिक करनी है। क्लिक करने के बाद फिर एक ऑप्शन show होंगा। 

उसमे आपको networking and sharing center का option आयेगा उस पर आपको click करनी है। उसमे आपको WiFi और Broadband का option दिखाई देंगा आपने WiFi बाले option पर आपको right click करनी है। अब आपको उसमे disable या enable का option show करेंगा यदि disable है तो उसको आपको enable करना है। 

  ३. WiFI connect करें - WiFi connect किस प्रकर करना है पहले wifi symbol पर click करें आपको अपने wifi डिवाइस का नाम show होंगा उस पर click करें फिर उसमे password डालेंगे पहले अपने password को सुनिश्चित करें और password insert करें फिर आपका laptop wifi से connect हो जायेगा। यदि फिर भी connect नहीं हुआ तो अपने laptop और wifi device को restart कर सकते है और उसके बाद कनेक्ट करें। फिर भी कनेक्ट नहीं होता है तो एक बार अपने password को forget करें। 

४. Password forget कैसे करें - आप अपने लेपटोप के wifi symbol पर क्लिक करें और  करने के बाद WiFi के नाम पर right क्लिक करनी है। उसमे आपको connect और forget का ऑप्शन show होंगा आपने फारगेट पर click करनी है। आपका जो password लैपटॉप में पहले से save था वो अब फॉरगेट हो चुका है। फिर से आपको wifi connect करना है और इस बार आपको  password डालना है। उसके बाद connect हो जायेगा।

५. वाईफाई मॉडल डिफ़ॉल्ट रूप से सक्षम है यदि आप विकल्पों में वाईफाई मॉडल को अक्षम करते है तो - आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए की हमारे वाईफाई डिवाइस में कही हमने जो कि सर्विस प्रोवाइडर (ISP )होता है।  उसे हमेशा डिफ़ॉल्ट में ही रखना है। क्योंकि सभी सर्विस प्रोवाइडर ( ISP) के पास भिन्न -भिन्न company की बैंड विड्थ होती है। और वो उन सभी को मिक्स करके प्रोवाइड  करते है। ऐसा इसलिए भी करना जरुरी है क्योंकि किसी एक कंपनी का लिंक डाउन हो जाता है तो भी इंटरनेट चलता है। और कस्टमर को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आएगी। इसलिए उसे हमेशा डिफ़ॉल्ट पर ही रखते है। 

६. बिल भरने के बाद भी वाईफाई काम नहीं कर रहा है - इस समस्या को हल करने के लिए  कुछसलाह लेनी होंगी। जो इस प्रकार से है सबसे पहले आपको अपने इंटनेट कनेक्शन प्रोवाइडर या ऑपरेटर को कॉल करके यह पता करना चाहिए। की उनका कनेक्शन इस समय एक्टिवेट है या नहीं यदि आपके सर्विस प्रोवाइडर कहते है की आपका कनेक्शन एक्टिवेट है। तो आपको वाईफाई ना चलने की शिकायत अपने इंटरनेट कनेक्शन प्रोवाइडर को करनी होगीं। इस प्रकार से आपकी समस्या हल हो सकती है। 

 फिर भी यदि आपका wifi कनेक्ट नहीं हो रहा है। तो आप मुझसे comment करके मालूम कर सकते है। में आपको सही प्रकार से आपके नेवार्क की समस्या का निवारण करूँगा। धन्यवाद 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ