यूपी टेट 2021 की तैयारी कैसे करें ? paper 1 in hindi -->

Breaking news

6/recent/ticker-posts

यूपी टेट 2021 की तैयारी कैसे करें ? paper 1 in hindi

 टेट की आवश्यकता 

बी.एड की परीक्षा पास करने के बाद हर एक उमीदवार का एक ही सपना होता है। की वो एक शिक्षक बन कर शिक्षा प्रदान करें और शिक्षा का ज्ञान दूसरो तक पहुंचाए। परन्तु अब यह इतना आसान नहीं रह गया है। क्योंकि आपने 2011 से पहले देखा होगा कि उस समय के बी.एड पास होने पर आप अध्यापक बनने के लिए आवेदन कर सकते थे। लेकिन अब 2011 के बाद से TET ( शिक्षक पात्रता परीक्षा ) लागू कर दी गयी है। आज हम इसी के बारे में सारी  जानकारी प्राप्त करेंगे। 

uptet,exam,shiksha,teacher,child development

TET परीक्षा का पाठ्यक्रम 

सिलेबस के अनुसार परीक्षा की तैयारी करने वाले उमीदवार यूपी टीईटी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते है। क्योंकि सबसे पहले हमें सिलेबस पैटर्न की पूरी जानकारी होना जरूरी है। यदि हमें पाठ्यक्रम की जानकारी नहीं है तो हम परीक्षा में पास नहीं हो सकते है। क्योंकि सभी प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुसार ही आते है। पेपर - १ सिलेबस १ से ५ वी कक्षा तक 

विषय                                                         अंक                                                        प्रश्न 

बाल विकास और अध्यापन                             ३०                                                         ३० 
भाषा १ (हिंदी )                                               ३०                                                         ३० 
भाषा २ (अंग्रेजी /उर्दू /संस्कृत )                        ३०                                                         ३० 
गणित                                                            ३०                                                          ३० 
पर्यावरण अध्ययन                                           ३०                                                          ३० 

कुल                                                               १५०                                                       १५० 

१. बाल विकास और अध्यापन 
  • बाल विकास विकास का अर्थ ,आवश्कता और क्षेत्र ,बाल विकास की अवस्थाएं शारीरिक विकास ,मानसिक विकास , संवेगात्मक विकास ,भाषा विकास - अभिव्यक्ति क्षमता का विकास ,सृजनात्मकता क्षमता का विकास 
  • बाल विकास के आधार और उसको प्रभावित करने वाले कारक वंशानुक्रम ,वातावरण

सीखने का अर्थ तथा सिद्धांत 

  • सिखने का अर्थ प्रभावित करने वाले कारक ,सिखने की प्रभावशाली विधियां। 
सिखने के नियम 
विकास की अवधारणा और अधिगम से इसका सम्बन्ध
समावेशी शिक्षा की अवधारणा
अधिगम और शिक्षाशास्त्र
विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की समझ

२. भाषा १ (हिंदी )

  • अपठित अनुच्छेद (गद्यांश और पद्यांश), हिंदी वर्णमाला। (स्वर और व्यंजन) , वर्णों के मेल से मात्रिक तथा अमात्रिक शब्दों की पहचान,  वाक्य रचना,  संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया, विशेषण के भेद, लिंग, वचन ,काल,  कारक,  ध्वनि, शब्दों की पहचान और उनमें अंतर, अव्यय, वाक्य रचना, मुहावरे और उनके अर्थ, शब्द रचना, अर्थ, समास, संधि, श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द, उपसर्ग तथा प्रत्यय, कवियों एवं लेखकों की रचनाएं
हिंदी शिक्षण शास्त्र, हिंदी की विभिन्न विधाओं का शिक्षण।

३. भाषा २ (अंग्रेजी /उर्दू /संस्कृत )
  • Comprehension (Unseen Passage and Poem), Active and Passive Voice,  Parts Of Speech, Kind Of Noun, Pronoun, Adverb, Adjective, Verb, Preposition, Conjunction, Tenses ((Present, Past, Future), Modal Auxiliaries, Common errors, Spelling test, Synonyms And Antonyms, One Word Substitution, Direct And Indirect Speech, Transformation Of Sentences, Knowledge of the famous poetry of famous poets
  • Pedagogy of language development and Language skills

४. गणित /विज्ञान 
संख्या प्रणाली और सरलीकरण
प्रतिशत और अनुपात
रेखीय समीकरण
एसआई और सीआई
बैंकिंग
आंकड़े
पाई चार्ट
संभावना
समय, कार्य, गति और दूरी
बीजगणित और क्षेत्रमिति
ज्यामिति
औसत
लाभ हानि
विविध अंकगणितीय प्रश्न
गणित की शिक्षाशास्त्र

विज्ञान, मानव विज्ञान और प्रौद्योगिकी, फाइबर और कपड़ा, जीवित और निर्जीव चीजें, पशु संरचना और कार्य, सूक्ष्मजीव, मानव शरीर, वयस्कता, भोजन, स्वास्थ्य, स्वच्छता, रोग, कृषि, जानवरों, पौधों में पोषण, में दैनिक चीज। मापन, विद्युत धारा, चुंबक, गति और शक्ति, ऊर्जा, कंप्यूटर, ध्वनि, प्रकाश, वायु, जल, उत्पाद, पर्यावरण, अम्ल, क्षार, ऊष्मा और तापमान, मानव निर्मित चीजें, धातु और अधातु, कार्बन और उसका यौगिक , ऊर्जा के स्रोत
विज्ञान की शिक्षाशास्त्र

५. पर्यावरण अध्ययन    

इतिहास
नागरिकशास्र
भूगोल
पर्यावरण विज्ञान
गृह विज्ञान
शारीरिक शिक्षा और खेल
संगीत
बागवानी और फलों का संरक्षण
सामाजिक अध्ययन शिक्षाशास्त्र

अब आप सोचेंगे की पाठ्यक्रम तो हमारे पास आ गया लेकिन इस पाठ्यक्रम की तैयारी कोण सी किताब से करें। में आपको सही तैयारी करने की किताब बताता हूँ। आप प्राथमिक अध्यापक के लिए NCERT की किताब से तैयारी करें। कक्षा ३,४,५, गणित की तैयारी करे। 

अगर आप ऑनलाइन तैयारी करना चाहते है। तो आप गूगल प्ले स्टोर से सफलता एप डाउनलोड कर सकते है। जो फ्री में ऑनलाइन तैयारी प्रोवाइड करता है। और मॉक टेस्ट भी उपलब्ध है। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ