वाई फाई का पासवर्ड कैसे चेंज करें | PMMB -->

Breaking news

6/recent/ticker-posts

वाई फाई का पासवर्ड कैसे चेंज करें | PMMB

इंटरनेट का यूज़ लाभदायक या हानिकारक 

 अक्सर हमारी जिंदगी मे काफी समस्या अचानक से पैदा हो जाती है। और हम उन समस्याओ का निवारण करने के लिए काफी हद तक अपने आप को जिम्मेदार महसूस करते है। लेकिन ऐसा होता नहीं है। ये तो प्रकृति की देन होती है या टेक्नोलॉजी की समस्या। 

wifi device router, internet,airtel,vodaphon,jio,bsnl,one broadband



फिर भी हम कुछ ज्यादा अपने दिमाग़ पर जोर देना चालू कर देते है। लेकिन हमे ऐसा नहीं करना चाहिए और अपने आप को शांतिपूर्वक ढंग से उस समस्या का निवारण करना चाहिए। इस प्रकार हम किसी भी प्रकार की समस्या को सुलझा है। इसी प्रकार से आज के युग में इंटरनेट हमारी जिंदगी का अमूल्य हिस्सा बन गया है। और यदि हमारा इंटरनेट सही प्रकार से काम नहीं करता है। तो हम बहुत ही निराश हो  जाते है। 

वाईफाई का पासवर्ड चेंज करना 

हम ही नहीं बच्चे भी इस टेक्नोलॉजी से अछूते नहीं है। और बच्चों की जिंदगी को पिछले दो वर्षो से इंटरनेट इतना पास हो गया की अब उनसे इसको छुटपाना बहुत ही मुस्किलो गया है। और पढ़ाई करना बहुत ही बड़ी समस्या हो गयी है। और संसार के सारे माता पिता इस बात से परेशान है। कि शायद अब सभी को इस समस्या का निवारण करने के लिये अपने घर के वाईफाई का पासवर्ड को चेंज करने की आवश्यकता है। आज हम यही जानकारी प्राप्त करेंगे चलिए आज हम अपने घर का पासवर्ड चेंज करते है। 

ये कैसे करते है। सबसे पहले हमें अपने वाईफाई को अपने लैपटॉप या मोबाइल मे कनेक्ट करना है। उसके बाद उस को लॉगिन करना है लॉगिन करने के लिए उस वाईफाई डिवाइस का आपको लॉगिन यूजर और पासवर्ड पता होना जरुरी है। यह आपको कहाँ से मिलेगा ये सब आपको उस डिवाइस के पीछे लिखा मिलेगा यदि नहीं लिखा है। तो आप गूगल पर सर्च करके उसका उसका मॉडल नंबर डालकर पता लगा सकते है। क्योंकि जो भी कंपनी किसी भी प्रकार की डिवाइस का उत्पादन करती है।

 तो उस कंपनी के पास उस डिवाइस की पूरी जानकारी और डाटा उपलब्ध होता है। और यदि आप किसी ओर स्थान से उस डिवाइस की जानकारी लेना चाहेंगे तो आपको पूरी जानकारी नहीं मिल सकती है। या अधूरी जानकारी ही मिल पाती है ये सब में अपने खुद के अनुभव से आपको बता रहा हूँ। जब आपकी डिवाइस लॉगिन हो जाती है। तो आपको उस के अंदर एक ऑप्शन मिलेगा जो वायरलेस होता है। 

आपको उस पर क्लिक करनी है। और उसमे आपको सुरक्षा का ऑप्शन मिलेगा जिसमे आपको पासवर्ड दिखाई देगा। उसके ऊपर क्लिक करने से आप उसको मिटा सकते है और उसके स्थान पर अपना कोई नया पासवर्ड दाल सकते है। पासवर्ड डालने के बाद आपको एक काम और करना है उसे सेव या लागू जरूर करना न भूले। क्योकि यदि आपने उस को सेव नहीं किया तो आपका पासवर्ड चेंज नहीं होता है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ