भारत में शिक्षा के लिए नि : शुल्क एवं मुक्त सॉफ्टवेयर कौन से है ? -->

Breaking news

6/recent/ticker-posts

भारत में शिक्षा के लिए नि : शुल्क एवं मुक्त सॉफ्टवेयर कौन से है ?

 शिक्षा के लिए नि : शुल्क एवं मुक्त सॉफ्टवेयर निम्न     प्रकार है 

टॉक - टू - ए - टीचर ( talk to a teacher ) यह IIT मुम्बई द्वारा तैयार किया गया है। इसका उददेश्य शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करना है। 

डिजिटल कार्य योजना निगरानी पोर्टल - उच्च शैक्षणिक संस्थानों में डिजिटल पहल की निगरानी के लिए यह पोर्टल तैयार किया गया। इसका उदेद्श्य शिक्षा के बदलते वैश्विक स्वरूप के अनुरूप अच्छा प्रदर्शन करने वाले संस्थानों की पहचान करना है। 

ईशान उदय - UGC द्वारा पूर्वोत्तर भारत के विधार्थियों के लिए प्रारम्भ विशेष छात्रवृत्ति योजना है। 

विद्वान - यह भारत और विदेशों में अग्रणी शैक्षिक संस्थानों में कार्यरत संकाय सदस्यों की प्रोफ़ाइल को एकत्र करता है। 

विद्ययालक्ष्मी पोर्टल शिक्षा ऋण योजना - यह विद्यार्थियों को शिक्षा ऋण उपलब्ध कराने वाला पोर्टल है। इसका उद्देश्य किसी भी विद्यार्थी की शिक्षा आर्थिक समस्याओं के कारण बाधित न होने देना है। इसका प्रारम्भ १५ अगस्त २०१५ को वित्त मंत्रालय द्वारा किया गया। 

दीक्षा पोर्टल - इसका प्रारम्भ ५ सितम्बर २०१७ को मानव संस्थान मंत्रालय द्वारा किया गया। इसके माध्यम से शिक्षकों की जीवनशैली को अधिक डिजिटल बनाने हेतु एक डिजिटल मंच स्थापित किया जाएगा। 

राष्टीय अविष्कार अभियान - इसका शुभारम्भ डॉ . ए . पी . जे . अब्दुल कलाम द्वारा ९ जुलाई २०१५ को किया गया था। यह ६ - १८ आयु वर्ग के बच्चों को विज्ञान ,गणित और प्रौद्योगिक विषय में प्रोत्साहित करने की एक पहल है। 

साक्षत - वन स्टॉक एजुकेशन पोर्टल - यह विद्यार्थियों शिक्षकों और रोजगार में लगे व्यक्तियों को जीवनपर्यन्त नि : शुल्क अध्ययन की सुविधा प्रदान करने वाला पोर्टल है। 

ई - यंत्र २०१२ - वर्ष २०१२ में प्रारम्भ ई - यंत्र राष्ट्रीय शिक्षा मिशन का प्रायोजित कार्यक्रम है जिसे मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अन्तर्गत सुचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के माधयम से संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का राष्ट्रीय संयोजक IIT बॉम्बे है। इंजीनिरिंग कॉलेजों तथा तकनिकी संस्थानों में रोबोटिक्स तकनिकी के महत्तव के कारण IIT बॉम्बे ने ई - यंत्र योजना को प्रोत्साहित किया है।  योजना का मुख्य उद्देश्य वास्तविक दुनिया की समस्याओं के व्यावहारिक समाधान के लिए व्यावहारिक दृष्टिकोण के साथ इंजीनियरों की अगली पीढ़ी की तैयारी करना है। 

भारत पढ़े ऑनलाइन - कोरोना संकट के दौर में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने भारत के ऑनलाइन शिक्षा पद्धति को बेहतर बनाने के लिए लोगों के विचार व सुझाव आमंत्रित करने के उद्देश्य से भारत पढ़े ऑनलाइन नामक एक साप्ताहिक अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली में उपस्थित किसी भी बाधा को समाप्त करने हेतु मानव संसाधन विकास मंत्रालय के साथ प्रत्यक्ष सुझाव /समाधान साझा करने की दिशा में भारत के सर्वाधिक प्रभावशाली व्यक्तियों को आमंत्रित करना है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ